सरसों के खेत में गला रेतकर महिला को अज्ञात ने उतारा मौत के घाट

रितिक कुमार बस्ती (उत्तर प्रदेश) जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा में शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे सरसों काटने गई 50 वर्षीय महिला इलायची देवी पत्नी राम ललित यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई। देर शाम इलायची देवी के घर ना आने पर परिजनों को किसी दुर्घटना आशंका हुई लेकिन रुधौली पुलिस को सूचना नहीं दी गई आज सुबह खेत में जा रहे ग्रामीणों द्वारा सरसों के खेत में लाश देखा। इसकी सूचना परिजनों सहित रुधौली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति खरवार ने परिजनों से मिलकर जरूरी जानकारियां जुटाया। मृतक के बेटे की तहरीर पर रुधौली पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक इलायची देवी के पति राम ललित यादव विदेश में कमाकर अपने परिवार की पालन पोषण करते थे। राम ललित यादव के तीन लड़के हैं जिसमें से दो लड़के पंकज यादव व झिनक यादव गुजरात में रहकर कमाते हैं जबकि छोटा लड़का गोलू घर पर रहकर मां की सेवा सहित खेती बाड़ी का काम करता था।
घटना की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया जबकि दो बहुओं सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है। प्रधान प्रतिनिधि दीपचंद्र ने बताया कि गांव के ही दो बच्चों द्वारा लाश को देखा गया और रुधौली पुलिस को सूचना दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के माध्यम से हत्या की सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोषियों की पहचान करके उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार ने बताया कि स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है मामले की खुलासा के लिए टीमें लगा दी गई बहुत जल्दी घटना का होगा अनावरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *