ठाणे सेंट्रल महिला मंडल द्वारा उत्सव के रंग, रिश्तों के संग ” कार्यशाला आयोजित

मुंबई|अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में ,ठाणे सेंट्रल महिला मंडल द्वारा आज दिनांक 26/3/2023 को “उत्सव के रंग रिश्तो के संग होगी उमंग जब होंगी ननद भाभी संग” कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। चेतना नवलखा ने महावीर स्वामी पर स्थवन द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।संगीता श्रीश्रीमाल ने जजेस,मुख्य अतिथि ,ननद भाभी की जोड़ियों और पधारी हुई सभी बहनों का स्वागत अभिनंदन किया।पहले चरण में कालू तत्व शतक बोर्ड गेम का आयोजन किया गया।गेम मुंबई कार्यकारिणी सदस्य सपना डागलिया ने खेलाया।जिसमे रेखा एस हिंगड़, भारती ओस्तवाल,भारती कच्छारा,भारती डांगी,वंदना कोठारी ने भाग लिया।दूसरे चरण में ननद भाभी के खट्टे मीठे रिश्ते पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।सभी जोड़ियों ने अपने ननद भाभी के खट्टे मीठे रिश्तों को ड्रामा,नोख झोंक द्वारा रोचक प्रस्तुति दी।साथ ही सरप्राइज़ गेम्स भी खेलाया गया जोड़ियों को।जिसमे बेस्ट ड्रेसिंग जोड़ी विजेता रहे नीता हिरण और भावना कच्छारा,बेस्ट ट्विनिंग जोड़ी विजेता रहे रेखा एस हिंगड़ और संगीता श्रीश्रीमाल, बेस्ट गेम्स के विजेता जोड़ी रहे भारती डांगी और संगीता माद्रेचा, बेस्ट ननद भाभी की विजेता जोड़ी रहे कोमल कच्छारा और दिव्या धाकड़।
सभी जोड़ियों को देख एक जोड़ी ने भी ऑन द स्पॉट अपने ननद भाभी के खट्टे मीठे रिश्तों को साझा किया। वे है ललिता सोनी और सपना डागलिया।जजेस की भूमिका पुष्पा निसार (योगा ट्रेनर, न्यूट्रिशनिस्ट,Jito लेडीज विंग ठाणे वाइस प्रेसिडेंट),और उनकी भाभी पारुल फारिया(फैशन स्टाइलिस्ट, सोशल वर्कर )ने निभाई जो स्वयं ही ननद भाभी की जोड़ी थी और उन्होंने भी अपने खट्टे मीठे रिश्तों के बारे में अपने विचार रखे ।श्री वर्धमान स्थानक वासी महिला मंडल थाना से पधारे अध्यक्ष श्रीमती मनखुश बडाला,मंत्री रत्ना पोखरना और उनकी टीम ने भी इस कार्यशाला और महिला मंडल की भूरी भूरी प्रशंसा की।इस कार्यशाला से इतने उत्साही हुए की उन्होंने भी अपने महिला मंडल में ऐसी कार्यशालाओं को आयोजन करने का निश्चय किया।उपासिका,तत्व प्रचेता विमला डागलिया ने ननद भाभी का रिश्ता क्या और कैसे होता है , प्रैक्टिकल लाइफ से जुड़े छोटे छोटे बिंदुओं से हम अवगत कराया।मुंबई कार्यकारिणी सदस्य सपना डागलिया ने 1 अप्रैल को वाशी में होने जा रहे आगामोत्सव कार्यक्रम की सूचना दी और ज्यादा से ज्यादा बहनों को इस कार्यशाला में आने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का सुसंचालन और आभार ज्ञापन प्रिया मुथा ने किया।

2 thoughts on “ठाणे सेंट्रल महिला मंडल द्वारा उत्सव के रंग, रिश्तों के संग ” कार्यशाला आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *