‘जी रहें थे हम’ के साथ देखिए सलमान खान स्टाइल रोमांस, रिलीज हुआ पूरा गाना

मुंबई|बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान पिछले 3 दशकों से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। सलमान की ऑन औऱ ऑफ स्क्रीन प्रेजेंस की एक झलक भर पाने को उनके फैन्स हमेशा बेकरार रहते है। ऐसे में अब जब सलमान खान की फिल्म ईद के खास मौके पर आ रही है तो सभी सलमान फैन्स की एक्साइटमेंट का लेवल तेज़ी से बढ़ रहा है जिसे सलमान खान और बढ़ाने में कोई कसर बाकी नही छोड़े रहें और अब उन्होंने अपनी ईद रिलीज से फिल्म का एक और नया गाना जारी कर दिया हैं जिसे उन्होंने अपनी आवाज दी हैं।
लगभग आठ साल पहले ‘मैं हूं हीरो तेरा’ के साथ सलमान खान ने अपनी शानदार सिंगिंग का प्रदर्शन किया था और एक ब्लॉकबस्टर गाना देने के बाद अब सलमान खान, अमाल मलिक के साथ एक बार फिर से एक गानें के लिए साथ आए हैं, जोकि उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई, किसी की जान का है।
इस गाने के बोल है ‘जी रहें थे हम’, जिसका टीजर हाल में रिलीज हुआ था। बॉलीवुड के सुल्तान इस गाने की एक झलक भर के साथ ही फैन्स और दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहें  और यह पूरा गाना सामने आ चुका है जो लोगों को उनकी जादुई आवाज से रूबरू कराता है जो एक ओल्ड स्कूल का रोमांस नंबर लगता है, जहां सलमान अपनी ऑन-स्क्रीन लवर पूजा हेगड़े को लुभाते दिख रहे हैं। इस गाने में राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *