
वसई
भाजपा नेता अमित दुबे के नेतृत्व में जयओम सेवा संस्था द्वारा शनिवार शाम को 7 बजे से संपूर्ण रात तक वसई के तुंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हरिकीर्तन, भजन तथा संगीतप्रेमी कलाकार स्नेहमिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ. सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक सभी वाद्यों के साथ रामधुन महामंत्र को विभिन्न रागों एवं धुनों में सामुहिक रुप से गाकर संकीर्तन चलता रहा. तत्पश्चात वसई तालुका,पालघर, मुंबई. ठाणे,नवी मुंबई आदी स्थानों से आए सभी कलाकारों ने अपने अपने गायन शैली में भगवान के भजन प्रस्तुत कर महादेव जी को समर्पित किया. सुबह ५.३० बजे तक भजन गायन का कार्यक्रम चलता रहा.
तत्पश्चात महादेव जी को जलाभिषेक कर सभी कलाकार एवं भक्तों ने भगवान की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया. इस कार्यक्रम में शिवभक्तों के साथ सुप्रसिद्ध इंडियन आइडल फेम राधा श्रीवास्तव, म्यूजिक डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव, कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, अमर सिंह रघुवंशी, अजय मिश्रा परदेशी, ओमकार विश्वकर्मा, रामानुज पाठक, अरूप चक्रवर्ती, अखिलेश दुबे, सुशील मिश्रा, सुनील पांडे, दीपक सुहाना (छोटका खेसारी), राजा रसिया, प्रेम सिंह, रघुराज सिंह, नीरज मिश्रा, राजू दुबे, आशीष पांडे, गिरीश तिवारी, आशुतोष मिश्रा, कौशल पांडे, राजेश गुप्ता, सोहन तिवारी, अनिरुद्ध मिश्रा, अंकिता पांडे, रितेश पैड, राजेश गुप्ता, गुड्डू, राजेश राज, रागिनी प्रजापति, आशीष मिश्रा, राजू मिश्रा, राम प्रताप, दुर्गेश तिवारी, अमन पांडे, अभय पांडे, सुमित, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश प्रजापति, ओमकार विश्वकर्मा, अमिता मौर्य, विवेक तिवारी, सोनू तिवारी, खुशबु मिश्रा, श्रीकांत सिंह, मोहन यादव, नेता जी, संतोष सिंह, रवि यादव, सुशील तिवारी, दयाराम गुप्ता, हिमांशु सिंह, माखन, आशीष मिश्रा, राहुल तिवारी, हर्ष मिश्रा, हितेष विश्वकर्मा, अंतिम उपाध्याय आदि कलाकारों ने सहभाग लेकर हरिकीर्तन, भजनसंध्या एवं संगीतप्रेमी कलाकार स्नेहमिलन को सफलतापूर्वक संपन्न किया.