विक्रम वेधा के 6 महीने पूरे होने पर ऋतिक रोशन ने वेधा बनने के अपने सफर को किया याद, फैन्स के साथ शेयर की थ्रो-बैक वीडियो

आज#ThrowbackThursday है और अपने फैन्स के थर्ड-डे को मजेदार बानने हुए ऋतिक रोशन ने उन्हें अपनी एक थ्रोबैक वीडियो के साथ ट्रीट किया हैं। ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा में अपने किरदार ‘वेधा’ के साथ जादू कैसे क्रिएट किया, इसका एक रीकैप देते हुए उन्होंने खुद भी वेधा के दिनों को याद किया, जिसकी रिलीज को आज 6 महीने पूरे हुए है। वैसे फैंस बड़ी बेसब्री से ऋतिक रोशन की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे थे और वेधा के साथ उन्होंने जोरदार वापसी की थी, जिसे कोई भुला नही सकता है। विक्रम वेधा के साथ, अभिनेता ने एक बिल्कुल नया परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड सेट किया, एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए और एक शानदार स्क्रीन उपस्थिति के साथ, जिसने अपने सुपरस्टारडम के साथ समझौता न करते हुए किरदार के दोनों सार को प्रतिबिंबित किया।
ऋतिक रोशन ने सिर्फ ‘वेधा’ की भूमिका नहीं निभाई, बल्कि किरदार के हर तत्व और उसकी बारीकियों को पूरी तरह से अपने अंदर उतार कर वो ‘वेधा’ बन गए। ‘वेधा’ को एक रूप देने के लिए, ऋतिक ने हर मुश्किल का सामना किया और अपनी तैयारी के हिस्से के रूप में सनकी और अजीब बनने को तैयार हुए। वो खुद को पूरी तरह से भूल कर इस प्रोसेस का हिस्सा बनें, वॉइस ट्रेनिंग से लेकर जिबरिश बोलने और डायलॉग रिहर्सल और 80 के दशक के म्यूजिक पर करना डांस करने, प्रकृति से भावनात्मक होना, और अपने तरीके और बोली को सही करने के लिए खुद को रिकॉर्ड करने तक, उन्होंने सब कुछ किया।
दर्शकों को बीटीएस वीडियो की एक झलक देते हुए, जिसमें किरदार के पीछे की तैयारी को दिखाया गया है, ऋतिक रोशन ने कहा, “‘वेधा’ बनने के लिए मुझे सबसे पहले ‘येड़ा’ बनना पड़ा। तैयारी और वेधा बनने के 9 महीने – अक्टूबर 2021 से जून 2022 तक। ठीक उसी समय जब मानव जीवन जन्म लेता है। वेधा शुरुआत से ढलने की एक प्रक्रिया रही है, आज यह एक ऐसा किरदार है जिस पर मुझे गर्व है। वेधा की तरह बात करना, चलना, नाचना, खाना और रहना सीखना बहुत मजेदार रहा है। हो सकता है कि वेधा में ऋतिक न हों, लेकिन ऋतिक में वेधा हमेशा रहेगा।”

https://www.instagram.com/reel/CjSLHVnPF_Q/?igshid=MDJmNzVkMjY=

पुष्कर – गायत्री द्वारा निर्देशित विक्रम वेधा में सैफ अली खान भी हैं, जो 6 महीने पहले 30 मार्च को रिलीज़ हुई थी। फिल्म में ऋतिक ने जिस तरह से वेधा का किरदार निभाया है वो अपने आप में एक मास्टर क्लास है। ऐसी भूमिका निभाना आसान नहीं था जिसे पहले ही लोगों ने देखा और तारीफ की हैं, लेकिन ऋतिक ने न केवल इसे करने की कोशिश की बल्कि इसे अगले लेवल पर भी पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *