आईसीएआई नवी मुंबई ने सीए सदस्यों के लिए ट्रस्ट सेमिनार की मेजबानी की

मुंबई|ICAI की WIRC की नवी मुंबई शाखा ने ट्रस्ट पर पूरे दिन की सेमिनार की मेजबानी की है। सत्रों के वक्ता सीए सुहास मलंकर, सीए विमल पुनामिया, सीए रवि गुप्ता और एडवोकेट एवं सीए विवेक लड्डा थे| उन्होंने एक ट्रस्ट पर लागू महत्वपूर्ण प्रावधानों को शामिल किया है जैसे की गठन, आयकर, जीएसटी आदि से लेकर है।
सेमिनार में 100 से अधिक सीए सदस्यों ने भाग लिया था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए हर्षल अजमेरा (अध्यक्ष) ने की और प्रबंध समिति के सदस्यों सीए नीलेश बजाज (उपाध्यक्ष), सीए अमित तेनानी (सचिव), सीए निखिल नाटेकर ( कोषाध्यक्ष), सीए अमित सोमानी (विकासा अध्यक्ष), सीए अभिषेक शाह (तत्काल पूर्व अध्यक्ष), सीए विशाल डागरिया (समिति सदस्य),
के साथ केंद्रीय परिषद के सदस्य, सीए मंगेश किनारे एवं क्षेत्रीय परिषद सदस्य, सीए संजय निकम शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए सुरेश अमेरिया, सीए संजय भुजबल और सीए श्रीकांत लिमये की उपस्थिति से सेमिनार की शोभा बढ़ाई।
नवी मुंबई शाखा 24 मार्च 2023 को बैंक शाखा लेखापरीक्षा पर पूरे दिन की सेमिनार की मेजबानी कर रही है।
उपरोक्त जानकारी सीए टी सी बाफना द्वारा साझा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *