महावीर इंटरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रहा

मुंबई।   महावीर इंटरनेशनल नवी मुंबई का शपथ ग्रहण समारोह केमिस्ट भवन में आयोजित किया गया है। सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि अनिल जैन इंटरनेशनल अध्यक्ष एमआई एपेक्स ने 1975 से जन सेवा में लगे महावीर इंटनेशनल के कार्यो की जानकारी प्रदान की एवं दायित्व बोध से वीर एवं वीरा को जागरूक किया।मुख्य अतिथि एवं शपथ प्रदाता के के तांतेड़, चेयरमैन ह्यूमन राइट कमिश्नर महाराष्ट्र एवं एक्स न्यायाधीश मुंबई हाईकोर्ट ने नव मनोनीत अध्यक्ष  वीर श्री बलवंत चोरडिया को शपथ दिलाई। और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल सही मायने में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर सेवा के कार्य कर रहा है ।विशिष्ट अतिथि वैभव जैन
एडिशनल इनकम टैक्स कमिश्नर ने इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए विचार रखें। संचालन बाबूलाल बाफना ने किया।साथ ही उद्योग शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति रही।
महावीर इंटरनेशनल के नव मनोनीत चेयरमैन बलवंत चोरड़िया ने अपनी नई टीम की घोषणा की। कार्यक्रम में सकल जैन समाज के उच्च पदस्थ प्रतिनिधि के साथ प्रेमचंद गोलिया, डी सी सुराना,  भँवर लाल बोहरा , दिनेश बाबेल, राजू भाई  शाह, ललित बापना, अमृतलाल जैन ललित बोहरा कमलेश बोहरा , कैलाश बापना, मनीष कोठारी, टीपीएफ मुंबई अध्यक्ष राज सिंघवी , सी ए इंस्ट्यूट नवी मुंबई  अध्यक्ष अभिषेक शाह , जीतो नवी मुंबई चेयरमैन माहावीर कोठारी , तेरापंथी सभा अध्यक्ष विनोद बाफना युवक परिषद अध्यक्ष महावीर सोनी तेरापंथी सभा उल्वे अध्यक्ष प्रभु दयाल साथी मंदिर मंडल एवं मूर्ति पूजक समाज स्थानकवासी समाज दिगंबर समाज‘ भारत जैन महामंडल मेवाड़ संघ पदाधिकारियों  की मुख्य उपस्थिति रही।
महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की पूरी पूरी प्रसन्नता करते हुए श्रीमान प्रेमचंद जी गोलिया श्रीमान भंवर लाल जी बोहरा श्रीमान ललित जी बाफना श्रीमान अमृत जी   जैन रोशन जी मेहता श्रीमान सुरेश जी राठौड़ श्रीमान श्रीमान रविंद्र जी  मेहता श्रीमान नरेश जी राजावत श्रीमान राजन जी रहेजा एवं श्रीमान सुशील जी  मेरतवॉल द्वारा विशेष डोनेशन की घोषणा की गई उनके प्रति बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद नई टीम में सीए मनीष जैन मंत्री एवं सीए अविनाश सियाल ट्रेजर के रूप में शपथ ग्रहण की , वीरा कन्वीनर सीमा बाकलीवाल को कन्वीनर लाड संचती एवं मैं बाफना सहित पूरी टीम ने शपथ लिया भोजन प्रायोजक श्रीमान ऋषि जी सुराणा एमपीसीटी हॉस्पिटल एवं कल्चरल कार्यक्रम प्रायोजक श्रीमान जेपी दुबे जी राणावत  कैटर्स का विशेष सहयोग रहा। क्रम में लगभग 300 वीर एवं युवाओं ने भाग लिया आभार ज्ञापन श्री सुशील मेडटवाल द्वारा किया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश सिंघवी, अरविन्द खटेड, प्रकाश संचेती, अभिषेक दयाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस आयोजन भोजन प्रयोजक डॉ. डी. सी. सुराणा थे तथा कुशल संचालन बाबूलाल बापना ने करते हुए कार्यक्रम की ऊंचाई प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *