चेंबूर ज्ञानशाला में हुई सार संभाल

 मुंबई| ज्ञानशाला विभाग से आंचलिक संयोजिका अनीता जी परमार ,सह संयोजिका राज श्री जी कच्छारा एवं विभागीय संयोजिका अंजू जी चौधरी दिनांक 18 मार्च , शनिवार को तेरापंथ भवन चेंबूर ज्ञानशाला में  सार संभाल हेतू पधारे।       कार्यक्रम की शुरुआत शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी ने नमस्कार महामंत्र के साथ की। चेंबूर ज्ञानशाला प्रशिक्षकों द्वारा मंगलाचरण किया गया। प्रशिक्षक नीतू जी मेहता द्वारा सभी पधाधिकारी गण। अभिभावक गण  का स्वागत किया ।  कुशल संचालन खुशबू जी लोढ़ा ने किया ।
शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी का प्रेरणा पाथेय प्राप्त हुआ। साध्वी श्री जी ने बताया कि गुरुदेव पधार रहे हैं तो सभी बच्चों को नमस्कार महामंत्र, मंगल पाठ, वंदन पाठ, 24 तीर्थंकर, 11 आचार्य एवं उनकी जन्मस्थली सभी बच्चों को याद करने चाहिए।।  आंचलिक सह संयोजिका राज श्री जी कच्छारा ने बच्चों को नमस्कार मुद्रा पर गेम खेलाया और क्वेश्चन आंसर पूछे बच्चों ने बड़े ही उत्साह से सबके आंसर दिये। चेंबूर सभा अध्यक्ष जुगराज जी बोहरा  ने अपने वक्तव्य में  ज्ञानशाला के बारे में विचार रखे और ये आश्वासन दिया की चेंबूर क्षेत्र में कोई भी ज्ञानशाला की उम्र वाला बच्चा ज्ञानशाला आने से  वंचित नही रहेगा।  विभागीय संयोजिका अंजू जी चौधरी ने सभी प्रशिक्षकाओ को प्रारूप अनुसार प्रश्न पूछे व प्रैक्टिकली करके बताने को  बोला।

मुंबई आंचलिक संयोजिका अनीता जी परमार ने बच्चों को कल्पवृक्ष के बैच की जानकारी दी और सभी टीचर्स को भी कंठस्थ ज्ञान कंप्लीट करने के लिए कहा।  ज्ञानार्थी निमिषा पटवारी ने  बहुत सुंदर तरीके से कहानी सुनाई और क्वेश्चन भी पूछे।  उसके पश्चात पीपीटी के माध्यम से पूरे वर्ष भर में की गई गतिविधियों का विवरण सभी को दिखाया गया।  मुख्य प्रशिक्षक लीना जी सिंघवी* ने जनवरी 2023 से अब तक के प्रोग्राम की जानकारी दी एवम् चेंबूर ज्ञानशाला  प्रशिक्षिकाओं एवम् ज्ञानशाला की जानकारी दी ।  कार्यक्रम में मुंबई आंचलिक संयोजिका अनीता जी परमार, सह संयोजिका राजश्री कच्छारा, विभागीय संयोजिका अंजू जी चौधरी,  आध्यात्मिक टीम से कुसुम जी हिरण, मुंबई ज्ञानशाला विशेष सहयोगी वनीता जी हिरण, जीतमल ज़ोन सह संयोजिका सारिका जी बोहरा, चेंबूर सभा अध्यक्ष जुगराज जी बोहरा, मंत्री रिंकू जी बाफना, उपाध्यक्ष देवेंद्र जी बाफना ,ज्ञानशाला संयोजक सुशील जी हिरण सहसंयोजक कमलेश जी आच्छा , महिला मंडल संयोजिका तारा जी आच्छा, सहसंयोजीका खुशबू जी लोढा एवं कोषाध्यक्ष शर्मिला जी डूंगरवाल  की गरिमामय उपस्थिती रही। अभिभावक गण की भी अच्छी उपस्तिथि रही। अंत में आभार ज्ञापन मुख्य प्रशिक्षक लीना जी सिंघवी ने किया।
निवर्तमान मुख्यप्रशिक्षक सुनीता जी बडाला, प्रमिला जी सोनी, कुसुम जी हिरण, नीतू जी मेहता, तारा जी आच्छा, खुशबू जी लोढ़ा,सपना जी पटवारी, सेजल जी धोका,लता जी डूंगरवाल,  वनिता जी चंडालिया, सारिका बोहरा ,   डिजिटल टीम से    वनिता जी हिरण  एवम् निकिता जी हिरण , सभी प्रशिक्षकों  एवम् ज्ञानशाला संयोजक सुशील जी हिरण  का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *