चैत्र नवरात्र में राम की जन्मभूमि पर मनाया जायेगा ‘आनंदोत्सव’

अयोध्या|श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी में चैत्र नवरात्र पर नौ दिनों तक आनंदोत्सव मनायेगा।
ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि 22 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है, जो 30 मार्च तक चलेगा। इसी दिन चैत्र रामनवमी अर्थात् भगवान राम के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार चैत्र नवरात्र पर नये ढंग से नौ दिनों तक आनंदोत्सव मनाने का संकल्प लिया गया है। पिछले दो वर्षों का चैत्र नवरात्र कोरोना काल में चला गया, जिसके कारण भव्यता से कोई उत्सव नहीं मना पाये लेकिन इस बार श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नौ दिनों तक बड़े ही भव्यता से उत्सव मनाने का फैसला लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *