
चारकोप कांदिवली
मुंबई कांदिवली पश्चिम छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत बिल्डिंग न17 में जय महाकाली मेडिकल एंड जेनरल स्टोर का शुभारंभ पंडित आशुतोष झा के मार्गदर्शन में पूरे विधि विधान से पूजा हवन सम्पन्न हुआ । तत्पश्चात उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, चारकोप विधानसभाके विधायक योगेश सागर, बोरिवली विधानसभा के विधायक संजय उपाध्याय द्वारा रिबन काट कर उद्धघाटन किया गया ।
पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी , विधायक संजय उपाध्याय, विधायक योगेश सागर ने मेडिकल शॉप मालिक संजीव कुमार साह को मिठाई खिला कर शुभ कामनाएं दी ।
शुभ कामनाएं देने वाले में मुख्य रूप से संजीव के पिता शुभ नारायण साह, माता श्रीमति गंगादेवी साह, बहन डॉ सुनीत साह, सरगम साह, सुरेन्द्र गुप्ता, आदित गुप्ता, आलोक गुप्ता, रजनी गुप्ता, सौरव विश्वकर्मा, महिमा पवार, सुरेश लाड, राजीव रस्तयोगी, संजय सिंह, चुनीलाल चौहान, अजय गुप्ता, दीपनारण महतो, शरद राय, नारायण सिंह बिस्ट, त्रिभुवन दुबे, राजेश यादव, संजय माने, सरस्वती जायसवाल, पूनम यादव, देवा राम प्रजापति , निधि वर्मा, हिम्मत टैंक, पूनम जैन, डॉ विजय गुप्ता, माया संकर चौबे, नगरसेवक कमलेश यादव, गोपाल झा थे ।
चारकोप के विधायक योगेश सागरऔर स्थानीय भाजपा नगर सेवक कमलेश यादव ने अपने शुभ – कामना दी ।