उधना। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद उधना द्वारा सरोज बाबेल का जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि से तेयुप उधना के संस्कारको द्वारा संपादित करवाया गया।संस्कारको द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा मंगल भावना यंत्र की स्थापना की गई। संस्कारक जसवंत डांगी ने मंगल भावना यंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी के जीवन मंगलमय हो ऐसी शुभकामनाएं प्रेषित की। तेयुप उधना के सहमंत्री रोनक श्रीश्रीमाल ने जैन संस्कार विधि से अपना जन्मोत्सव मना रहे सरोज बाबेल के प्रति शुभकामनाएं मंगलकामनाएं प्रेषित की। संस्कारक कमलेश डांगी ने जैन संस्कार विधि की उपयोगिता एवं महत्व समझाया एवं जन्मोत्सव मना रहे सरोज बाबेल के प्रति शुभकामनाएं मंगलकामनाएं प्रेषित की एवं विधिवत संकल्प करवाया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद उधना के सहमंत्री रौनक श्रीश्रीमाल, संगठन प्रभारी राकेश चोरडिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के अंत में संगठन प्रभारी राकेश चोरडिया ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी महानुभावों का एवं उधना से पधारे हुए संस्कारको का हार्दिक आभार व्यक्त किया।