वागले इस्टेट महिला मंडल ने किया मासिक कार्यशाला The Power of Resolutions (संकल्प की शक्ति ) का आयोजन

वागले स्टेट (ठाणे)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में वाग्ले स्टेट महिला मंडल ने मासिक कार्यशाला The Power of Resolutions (संकल्प की शक्ति ) The Power of Silence (मौन की शक्ति ) का आयोजन दिनांक 26 मार्च 2023 को किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत के मंगलाचरण के द्वारा वाग्ले स्टेट की महिला मंडल की बहनों ने की। सहसंयोजिका श्रीमती नीलम जी हिरन ने स्वागत भाषण प्रेषित किया। तत्पश्चात मुंबई कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती रमिला जी बडा़ला ने संकल्प की शक्ति विषय पर प्रकाश डाला एवं संकल्प करवाया कि गुरुदेव के अगवानी में संकल्प पूर्वक ज्ञान साधना की तैयारी में जुट जाएं।
तत्पश्चात जैन विद्या व्यवस्थापिका श्रीमती सरोजजी सिंघवी ने मौन की शक्ति पर एक कहानी के माध्यम से बहनों को समझाया। चंद्रा जी बाफना ने संकल्प की शक्ति से जुड़े हुए, स्वयं के जीवन के जीवंत उदाहरण बताए। अंत में श्रीमती नीलम जी हीरन ने बोर्ड गेम प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया व मुंबई के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इसमें जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया और आभार ज्ञापन कर कार्यशाला संपन्न की। कुल 8 बहनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *