स्मृति ईरानी ने सुशांत सिंह राजपूत से कहा था ‘प्लीज अपने आपको मारना नहीं’

मुंबई। भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हालही में यूट्यूब पर लोकप्रिय नीलेश मिश्रा के शो ‘द स्लो इंटरव्यू विथ नीलेश मिश्रा’ पर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनके को-एक्टर अमित साध के बारे में बात की। इस दौरान स्मृति ने अपने दिनों के बारे में भी बात की जब वह खुद टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी।
सुशांत के बारे में बात करते हुए स्मृति ने कहा ‘जिस दिन सुशांत की मृत्यु हुई, मैं एक वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रही थी। मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाई और मैंने कहा बंद करिए। मुझे ऐसा लगा कि उसने मुझे कॉल क्यों नहीं किया। उसे एक बार तो कॉल करना चाहिए था। मैंने उस लड़के को बोला था ‘प्लीज अपने आपको मारना मत।’
स्मृति आगे कहती हैं ‘मुझे याद है कि मैं अमित के लिए परेशान होने लगी। मैंने अमित को कॉल किया और उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है। उसने मुझे कहा कि वह अब नहीं जीना चाहता, उसने (सुशांत) ने क्या कर लिया। मैं समझ गई कि कुछ तो गलत है।’ स्मृति ने अमित से 6 घंटे बात की क्योंकि वह उनकी भावनात्मक स्थिति के लिए बहुत चिंतित थी।
आपको बता दे कि 14 जून 2020 को सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आत्महत्या की थी। जिसके बाद उनके घरवालों ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रबर्ती पर ड्रग सप्लाई करवाने के लिए और सुशांत के पैसों का दुरूपयोग करने के लिए आरोप लगाया था। रिया को ड्रग केस के लिए भाईखला जेल में 28 दिन की सजा भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *