नंदनवन में “महासूर्य” के आगमन का भव्य “शंखनाद”

  • पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी, कार्य करने वालों को मिली सराहना
  • चतुर्मास व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों सहित मुंबई समाज में दिखा जबरदस्त उत्साह

दिनेश कुमार/मुंबई। जल्द ही मुंबई में 2023 हेतु पधार रहे तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमन जी के स्वागत हेतु मुंबई तैयार है, जिसके “शंखनाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण चतुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा घोड़बंदर क्षेत्र में चतुर्मास हेतु सज रहे “नंदनवन” में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चतुर्मास व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों सहित मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर जिलों से बड़ी संख्या समाज के लोगों की उपस्थिति रही। व्यवस्था समिति के अनुसार, यह लोगों के उत्साह ही था कि उम्मीद से अधिक लोग यहां पहुंचे और नंदनवन परिसर का अवलोकन करते हुए चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस मौके विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया तथा यहां चल कार्य को कर रहे लोगों की उनकी कार्यप्रणाली को लेकर सराहना की गई।
महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात अपने संयोजकीय वक्तव्य में मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू ने कहा मुम्बई से पूरे देश व विश्व को बहुत अपेक्षाएं हैं। तेरापंथ समाज मुम्बई अर्थ संपदा ,बौद्धिक संपदा, कार्यकर्ता संपदा से सम्पन्न समाज है। पूरा समाज एकजुट है, सभी मिलकर इस चातुर्मास व प्रवास को ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा बनाएंगे।
चतुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल जी तातेड ने उपस्थित जनमेदिनी का स्वागत किया। उन्होंने व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों एवं इससे जुड़कर काम कर रहे लोगों के श्रम की प्रशंसा करते हुए बीसी भलावत, संदीप कोठारी, भूपेश कोठारी, राकेश दक, जयचंद सांखला, देवीलाल श्रीश्रीमाल सहित कई अन्य लोगों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उनकी प्रशंसा की। श्री तातेड ने तमाम कार्यों की जानकारी दी, अनुदानदाताओं का आभार जताया और समाज के लोगों को चातुर्मास हेतु दायित्व सौंपे।
चतुर्मास व्यवस्था समिति के महामंत्री महेश बाफना ने तमाम जानकारियां देते हुए अपने वक्तव्य के माध्यम से पूरे नंदनवन के कार्यों की जानकारी देते हुए अवलोकन करवाया तथा सुरेंद्र कोठारी कोठारी आगे की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी ने समाज से मिले अनुदानों और उसके संपन्न कार्यों की जानकारी और उसकी पारदर्शिता को समाज के सामने रखते हुए उन सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया जो लोग इस महायज्ञ में अपना सहभागिता दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने आर्थिक गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी समाज के समक्ष रखी।
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह एवं मीरा भायंदर के पूर्व विधायक व सी एंड रॉक परिसर के मालिक नरेंद्र मेहता विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर नरेन्द्र मेहता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वाकई में मै बहुत सौभाग्यशाली हूँ कि गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी का चतुर्मास यहाँ हो रहा है। उन्होंने चतुर्मास हेतु किये जा रहे कार्यों की भी भूरि-भुरि प्रशंसा की और कहा कि यह सुन्दर परिसर बहुत ही रमणीय है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में मेरी जहाँ भी जरूरत होगी, मै पूर्ण रूप से तैयार हूँ, हम सब मिलकर इस चतुर्मास को जरूर ऐतिहासिक बनाएंगे।

यहां के कार्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे किरीट भाई एवं अभिलाषा जी ने भी अपनी बात रखी।
चातुर्मास व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सीए बीसी भलावत ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए दिये गये कामों और उन व्यक्तियों के बारे में बताया जिनके कंधे पर निर्माण सहित विभिन्न कार्यों को करने का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक-एक काम हमने अच्छे, काबिल और मेहनती लोगों को दिया है तथा वे सही कीमत पर बेहतर काम कर रहे हैं। श्री भलावत ने विश्वास जताया कि ये लोग समय पर सारा काम पूरा भी करेंगे। उन्होंने कई लोगों के नाम का जिक्र करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और बताया कि किस तरह से वह सभी काम कर रहे हैं।
स्वागतध्यक्ष सुरेंद्र पटावरी ने काम से पूर्व रिहर्सल करने और सोच समझकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और जोर देकर कहा कि यह चातुर्मास ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर काम कर रहे लोगों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के कार्याध्यक्ष नवरतन गन्ना, , टीपीएफ मुंबई के अध्यक्ष राज सिंघवी, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा रचना हिरण अणुव्रत समिति के अध्यक्षा कंचन सोनी एवं केंद्रीय एवं स्थानीय संस्थाओ के पदाधिकारी,गणमान्य व भारी संख्या में मुंबई का श्रावक समाज यहां पहुँच कर सभी पूरे नंदनवन परिसर का अवलोकन करने पश्चात कार्यक्रम में मजबूती से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यह पहली बार था, जब चातुर्मास स्थल नंदनवन में किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर मुंबई के विभिन्न उपनगरों से बसो की व्यवस्था रखी । बस प्रभारी के रूप में नितेश धाकड़, सुरेश राठौड़, सुरेश बाफना, मुकेश नवलखा, अशोक कोठारी, राजेन्द्र रांका, रमेश हिंगड़, गणपत हिंगड़, कांति कोठारी एवं स्थानीय सभा संस्थाओ के पदाधिकारी का विशेष श्रम रहा। विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए चातुर्मास व्यवस्ता समिति के मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू ने संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *