भारतीय उच्चायोग से तिरंगा उतारने पर व्यक्ति गिरफ्तार

लंदन| लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने और इमारत की पहली मंजिल से तिरंगा उतारने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हिंसक भीड़ को ‘खालिस्तान’ के पीले बैनर लहराते हुए दिखाया गया है और एक व्यक्ति इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से भारतीय ध्वज को उतारता हुआ नजर आ रहा है। कुछ खालिस्तानी समर्थक समूहों द्वारा किये गये हमले में दो सुरक्षा गार्ड घायल हो गये। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *