नयी दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री एक पद है भारत नहीं, इसलिए प्रधानमंत्री की आलोचना भारत पर ‘हमला’ नहीं है।
श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री या सरकार की आलोचना भारत पर हमला नहीं होता है इसलिए वह सच बोलेंगे और सच्चाई से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने ट्वीट किया,“प्रधानमंत्री भारत नहीं है। प्रधानमंत्री या सरकार की आलोचना किसी भी तरह से ‘भारत पर हमला’ नहीं है। चाहे जो हो मैं सच बोलूंगा और उसके लिए लड़ता रहूंगा।”
मैं सच के लिए लड़ता रहूंगा : राहुल