जैन संस्कार विधी से ज्ञानशाला विद्यार्थियों का सामूहिक जन्मोत्सव संपन्न

उधना| अभातेयुप निर्देशित त्रिआयामी लक्ष्यों की ओर सतत गतिमान उधना परीषद जैन संस्कार विधी बने जन-जन की विधी के तहत संस्कार के क्षेत्र में 19-03-23 रविवार को मध्याह्न 4:00 बजे स्थानीय तेरापंथ भवन में जैन संस्कार विधी से सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया।
इस कार्यक्रम में संस्कारक अनिल सिंघवी, जसवंत डांगी ने मंगल मंत्रोउच्चार से कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया। तेयुप मंत्री उत्कर्ष खाब्या ने सभी बच्चों को अच्छे संस्कारों का जीवन जीने हेतु संकल्प करवाया। संस्कारको ने बच्चों के प्रती शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ सम्प्रेषित की। आध्यात्मिक भेंट के रुप में धारणा परमाणे त्याग प्रत्याख्यान करवाया। ज्ञानशाला प्रभारी चंद्रेश लोढ़ा, कमलेश डांगी एवं मनोज बाबेल ने उधना परीषद के प्रति मंगलकामना सम्प्रेषित की। कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *