पूर्व प्राथमिक विभाग स्नातक दिवस समारोह

मुंबई। आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के द्वारा दिनांक १५-०३ २०२३ को समय १० बजे से ११ बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नन्हे छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम पाठक जी ने सभी छात्रों को पूर्व प्राथमिक स्तर की औपचारिक शिक्षा में प्रवेश हेतु शुभकामनाएं दी। हमारे विद्यालय की निर्देशिका महोदया वनिता मनसुखानी जी ने इस समारोह को आयोजित करने का यह उद्देश्य बताया कि बच्चों के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर उनमें नवीन , श्रेष्ठ, सृजनात्मक विचारों का उद्भव होता है । उनके विचारों को सही दिशा देने के लिए शिक्षकों की अनुपम भूमिका रहती है। बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण आवश्यक कौशल्य का विकास कर, शिक्षक उन्हें जीवन पथ की ओर सरलता पूर्वक अग्रसर होना सिखाते हैं।
पूर्व प्राथमिक विभाग की ओर से कक्षा सीनियर केजी के छात्रों को विधिवत गाउन और कैप पहना कर डिग्री के रूप में दी गई। इस अवसर पर प्ले ग्रुप ,नर्सरी और जूनियर केजी के सभी छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को आनंदित कर दिया। सभी आमंत्रित माता- पिता, नाना_ नानी, दादा -दादी और सभी शिक्षकों ने स्नातक विद्यार्थियों को ढेर सारी बधाई दी। पूर्व प्राथमिक विभाग की ओर से मिस मिट्ठू ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर इस कार्यक्रम का समापन किया। यह जानकारी नितेश धाकड़ ने दी।

  • समाचार प्रदाता नितेश धाकड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *