नारी अपने शक्ति और सामर्थ्य को पहचाने : नीलम सेठिया

  • मारवाड़ स्तरीय आंचलिक क्षितिज कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन

बालोतरा। शासनश्री साध्वीश्री सत्यप्रभाजी ठाणा 4 के सानिध्य में न्यू तेरापंथ भवन में अभातेमम द्वारा निर्देशित मारवाड़ आंचलिक स्तरीय क्षितिज कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम जी सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर मारवाड़ के लगभग 13 क्षेत्रों से महिलाएं एवं कन्या उपस्थित हुई।
मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल की बहनों के द्वारा अतिथियों का विशेष रूप से स्वागत किया गया । मंगलाचरण एवं स्वागत गीतिका की प्रस्तुति महिला मंडल की बहनों के द्वारा की गई । महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया और बालोतरा महिला मंडल द्वारा सम्पादित कार्यों की जानकारी दी ।राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने क्षितिज विषय की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जहां ऊंचाइयों व गहराइयों का आपस में मिलन होता है उसे छितिज कहते है । सूर्योदय व सूर्यास्त विशेष महत्व इसीलिए है कि इसका संबंध एनर्जी से है। महिलाएं भी अपने भीतर छिपी असीम ऊर्जा को विकसित करें। जिससे उसका स्वयं का और परिवार,समाज का विकास हो सके। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर उसे साधने के लिये कड़ी मेहनत करें। अपने भीतर की विशेष रुचि और योग्यता को पहचाने और उस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करें।
शासनश्री साध्वीश्री सत्य प्रभाजी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के समस्त कार्यक्रमों के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए फरमाया कि अभातेमम द्वारा निर्देशित समस्त कार्यक्रम तेरापंथ महिला मंडल , बालोतरा बहुत अच्छी तरीके से संपादित कर रही है और सभी महिलाएं अपना खूब विकास करें। इस अवसर पर साध्वी श्री यशस्वी प्रभाजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महामंत्री मधु जी देराश्री ने बहुत ही सुंदर तरीके से क्षितिज विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सरिता जी डागा, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना जी भंडारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य माला जी कातरेला, सारिका जी बागरेचा एवं विनीता जी बैंगानी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति सुमित्रा वेदमेंहता, सभा अध्यक्ष धनराज जी ओस्तवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी प्रमुखा श्रीजी के संदेश का वाचन सारिका जी बागरेचा ने किया ।
कल आज और कल,ग्रुप डिस्कशन राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम जी सेठिया जी के द्वारा करवाया गया । जिस पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से बहनों के द्वारा चर्चा परिचर्चा की गई प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी राष्ट्रीय महामंत्री मधु जी देरासरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता जी डागा द्वारा दी गई। उन्होंने महिलाओं को विशेष प्रेरित करते हुए स्वयं पर विश्वास कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि महिलाओं को अपने स्वयं के भीतर को हुनर को आगे बढ़ा करा कर अपनी एक स्वयं की पहचान बनाने की बात की। तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा की बहनों के द्वारा बहुत ही रोचक तरीके से मंगलाचरण व grow gratitude की प्रस्तुति दी। दोनों के कार्यक्रम में विशेष सहयोग मीनाजी ओस्तवाल एवं रुचिका जी तातेड और महिला मंडल की सदस्यों का रहा । आरवि श्रीश्रीमाल ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक रोचक प्रस्तुति प्रस्तुत की।
तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम जी सेठिया का सम्मान महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा तथा राष्ट्रीय महामंत्री मधुजी देरासरिया का सम्मान महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने किया। अभातेमम द्वारा भी तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा को सुंदर एवं सफलतम कार्यक्रम के संयोजन के लिए मोमेंटो के माध्यम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा एवं उपाध्यक्ष रानी बाफना ने किया। इस अवसर पर परामर्शक लुणी देवी गोलेछा, नारायणी देवी छाजेड़ उपाध्यक्ष चंद्रा बालड कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा सहमंत्री इंदु भंसाली रेखा बालड प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा निर्वतमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल पुर्व परामर्शक कमलादेवी ओस्तवाल देवी बाई छाजेड़, पुर्व अध्यक्ष कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैद्य मेहता सहसंयोजिका मनीषा ओस्तवाल,सभा पदाधिकारी,तेयुप अध्यक्ष संदीप जी ने व उनकी टीम, सहित लगभग 425 भाई बहनों की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *