कुछ फर्क नहीं पड़ेगा समाप्तवादी पार्टी कहीं भी सम्मेलन करे-केशव प्रसाद मौर्य

फ़ाइल फोटो

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर एक बार फिर हमला करते हुये कहा कि समाप्तवादी पार्टी प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है।
एक रिसॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुये श्री मौर्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया जबकि बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जनाधार खो चुकी सपा चाहे बंगाल में राष्ट्रीय अधिवेशन करे या समुद्र के टापू पर, यहां की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है। सपा वैसे भी समाप्तवादी पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *