अयोध्या (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और बाद में मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे।
श्री योगी कल सुबह प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर का दर्शन एवं श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कराये जा रहे कौशलेश कुण्ड, मल्टीलेवल पार्किंग आदि कार्यों को भी देखेंगे।
अयोध्या में विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे योगी