जिलाधिकारी ने विद्युत उप केन्द्रो का किया निरीक्षण

रितिक कुमार बस्ती (उत्तर प्रदेश)|पंद्रह सूत्रीय मांगो को लेकर 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी महोदया बहुत सख्त रही  जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन द्वारा गुरुवार की रात अमहट विद्युत उप केंद्र, मालवीय नगर विद्युत उप केंद्र तथा पुरानी बस्ती विद्युत उप केंद्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों कर्मचारियों से विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लिया।उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि ड्यूटी का निर्वहन करने में प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। किसी भी संविदा कर्मी को निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने पर हटाया नहीं जाएगा। इसके साथ ही बाधा उत्पन्न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध एस्मा की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कलेक्टर जी.के.झा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *