तेयुप विरार की गुरुदर्शन यात्रा संपन्न, 49 सदस्यों ने अहमदाबाद पहुँच लिया दर्शन सेवा का लाभ

विरार| तेरापंथ युवक परिषद विरार के सदस्यों ने अहमदाबाद पहुंचकर गुरुदर्शन कर दर्शन व सेवा का लाभ लिया। इस गुरुदर्शन यात्रा में कुल 49 सदस्यों की उपस्थिति रही। यह जानकारी देते हुए विरार विरार अध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने बताया कि तेरापंथ तेरापंथ धर्म संघ के एकदशम अधिशास्ता युगप्रधान आचार्य महाश्रमण जी के दर्शानार्थ तेरापंथ युवक परिषद विरार के सदस्यों की एक दिवसीय यात्रा सफलता पूर्वक पूर्ण हुई। यह यात्रा 23 मार्च को आयोजित की गयी थी।
जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष हेमंत धाकड़ के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में 49 सदस्यों ने गुरुदेव,साध्वी प्रमुखा,साध्वी वर्या एवं अन्य साधु संतों के दर्शन,सेवा आदि का लाभ लिया और आध्यात्मिक चर्चा की। इस यात्रा को सफल बनाने मे तेयुप की पूर्ण टीम ने अच्छा सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *