जैन साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन समारोह संपन्न

सरदारपुरा। दिनांक 26 मार्च 2023 को आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिया शासन श्री सत्यवती जी आदि ठाणा-4 व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ठाणा-4 का आध्यात्मिक मिलन हुआ।
प्रातः साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी आदि साध्वियां पाल गांव स्थित जैन एन्कलेव,  सोसायटी से तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा व तेरापंथ कन्या मंडल की सदस्याओं के साथ मंगल विहार किया।
पैदल विहार करते हुए साध्वी श्री पार्श्वनाथ सिटी पधारें, जहाँ विराजित साध्वी श्री सत्यवती जी जी आदि साध्वियों से सौहार्दपूर्ण मिलन हुआ। आध्यात्मिक मिलन के इस दृश्य को देख उपस्थित श्रावक समाज का रोम रोम आनंदित हो गया।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा सरदारपुरा, तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा, महिला मंडल सरदारपुरा, कन्या मंडल सरदारपुरा के सदस्यों व पार्श्वनाथ सिटी के श्रावक समाज की उपस्थिति रही।
सायंकालीन सत्र में साध्वी सत्यवती जी आदि साध्वियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तेयुप सरदारपुरा द्वारा सेवा गतिमान
इससे पूर्व तेयुप सरदारपुरा व कन्या मंडल सरदारपुरा के सदस्यों ने साध्वीश्री के विहार में जैन एन्कलेव से लगभग 7 कि मी पैदल चलकर सेवा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *