राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेपाल के राष्ट्रपति के साथ की बातचीत

(नयी दिल्ली) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नेपाल के नये राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुर्मू ने इसके अलावा द्विपक्षीय मित्रता को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की।
राष्ट्रपति सचिवालय से जारी ट्वीट में कहा गया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाल के साथ राष्ट्रपति राम चन्द्र पौडेल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। मुर्मू ने श्री पौडेल को पद संभालने पर बधाई दी और भारत-नेपाल की अद्वितीय मित्रता को और मजबूत करने पर चर्चा की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुर्मू ने शुक्रवार शाम नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल से टेलीफोन पर बात की। मुर्मू केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने पौडेल को फोन किया और उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति का पद संभालने पर बधाई दी।
दोनों राष्ट्रध्यक्षों ने इस दौरान भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय एवं बहुआयामी संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की।
मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि पौडेल के मार्गदर्शन में भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंध और नयी ऊंचाई को छुएंगे।
हिमालयी देश में नौ मार्च को नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल को राष्ट्रपति के रूप में चुना। वह आठ दलों के गठबंधन के आम उम्मीदवार थे, जिसमें नेपाली कांग्रेस और प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी (सीपीएन-एम) शामिल थे।
नेपाल 2008 में गणतंत्र राष्ट्र बनने के बाद से यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव था। गौरतलब है कि 12 मार्च को राष्ट्रपति विद्या देव भंडारी को कार्यकाल समाप्त हो गया था। नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने से पहले श्री पौडेल ने नेपाल के उप प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री और अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *