बीड| युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमार जी मुनि आदित्य कुमार जी ठाणा अभी (औरंगाबाद) छत्रपति संभाजी नगर में विचरण कर रहे हैं मुनिश्री महावीर जयंती तक औरंगाबाद में ही विराजेंगे। उसके पश्चात के विहार कार्यक्रम के संदर्भ में कर्नाटक बल्लारी से तेरापंथ सभा अध्यक्ष कमल छाजेड़ मंत्री प्रवीण गोठी मंगलचंद नाहर संपतराज पारसमल खिमेसरा तगतमल गोलछा जतनमल संचेती आसकरण बेगवानी एवं अंबाजोगाई से प्रकाश मरलेचा बीड़ से सुभाष महावीर हुकमीचंद हेमराज डालचंद सुरेंद्र केवलचंद समदड़िया, लातूर से किशोर गटागट सिंधनूर से राजेश शांताबाई नाहर आदि श्रावकों ने अपने अपने क्षेत्र में पधारने की विनंती की तो मुनिश्री ने श्रावकों की अर्जी पर फरमाया औरंगाबाद से विहार करके बीड़ वहां से अंबेजोगाई में अक्षय तृतीया करते हुए लातूर तथा गुलबर्गा रायचूर सिंधनूर आदि क्षेत्रों को परस्सकर बल्लारी की तरफ बढ़ने का भाव है।
मुनिश्री के दर्शनार्थ जालना से तेयूप अध्यक्ष परेश धोका हर्षवर्धन सेठिया शीतल सेठिया सुमित धोका, खामगांव से सुरेश चोपड़ा शाहदा से दिलीप गेलड़ा दोंडाईचा से उत्तमचंद गेलड़ा जलगांव से अरुण बुच्चा लोणार से धनराजजी गेलड़ा पुणे से पंकज केवलचंदजी सेठिया आदि अनेक श्रावक श्राविकाओं ने सपरिवार दर्शन सेवा का लाभ लिया।