मैथिल सेवा संस्था दहिसर मुंबई द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026

 

मैथिल

मैथिल सेवा संस्था दहिसर द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4- 5 सितम्बर को दहिसर पूर्व के राज श्री बैंक्विट हॉल में मनाया गया हजारों भक्तों के भीड़ में पूजा अर्चना और महा भंडारा संपन्न हुआ, भजन गीत संगीत का समा मिथिला रत्न कुँज बिहारी मिश्रा, सोनी झा , मुकुंद मिश्रा ने बांधा और उपस्थित जन समूह को झूमा दिया ।


वही राजनीतिक क्षेत्रों के दिग्गजों में विधायिका मनीषा ताई चौधरी,नगरसेवक शिवकुमार झा , तेजस्वनी घोसालकर, मीनू धनंजय झा , मंगेश पंगारे, धड़क कामगार नेता अभिजीत राने, बीजेपी बिहार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज झा सहित अन्य नेताओं ने उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया और संस्था ने उन सभी का सम्मान किया और और वो लोग भी लोगों के समाने अपनी बात रखी। मुंबई के कई सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों और गणमान्य लोग मौजूद रहे और व्यवसाई समाजसेवक लोगो का भी जमावड़ा रहा ।
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण झा , उपाध्यक्ष सचिन झा ,सचिव विजय चौधरी ने इस सफलतम आयोजन का श्रेय 150 + कार्यकर्ता समूह सहयोगी गण और मार्गदर्शकों को दिया ,।
मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मैथिल ने NBT को ये जानकारी दी कि 33 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है इसमें हमारे बुजुर्गों की अथाह अनुभव और युवाओं का मेहनत शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *