वसई विरार शहर में बरसात बाढ़ की समस्या को हल करने महापौर:;;;;;;;:;;;; मुलाकात

विरार

वसई-विरार में बारिश के दौरान बाढ़ की समस्या पर सख्त पहल — महापौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कोकण आयुक्त से की मुलाकात..

विरार : वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में हर वर्ष पावस के दौरान उत्पन्न होने वाली बाढ़ की गंभीर समस्या को लेकर अब प्रशासन सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज महापौर श्री अजीव पद्मावती यशवंत पाटील के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कोकण भवन में विभागीय आयुक्त से महत्वपूर्ण मुलाकात की।
इस बैठक में शहर की भौगोलिक चुनौतियों, जलनिकासी व्यवस्था की खामियों और बाढ़ नियंत्रण के स्थायी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस दौरान पूर्व महापौर श्री नारायण मानकर तथा स्थायी समिति सभापति श्री प्रवीण शेट्टी भी उपस्थित रहे।
मुख्य मुद्दे जो उठाए गए:
शहर में बाढ़ नियंत्रण के लिए ‘केंद्रीय जल आयोग (CWC)’ के दिशा-निर्देशों के अनुसार तत्काल कार्रवाई की मांग
ठाणे, कळवा और वसई खाड़ी में जमा भारी गाद (सिल्ट) को हटाकर जलनिकासी सुचारू करने की जरूरत
कळवा खाड़ी किनारे हुए अवैध अतिक्रमणों को प्राथमिकता से हटाने की मांग
हर साल की समस्या के समाधान हेतु केवल अस्थायी नहीं, बल्कि दीर्घकालीन और तकनीकी उपाय लागू करने पर जोर
बैठक में प्रस्तुत मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय आयुक्त ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पावस शुरू होने से पहले संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर महापौर श्री अजीव पाटील ने स्पष्ट कहा,
“वसई-विरार के नागरिकों को हर साल बाढ़ की मार झेलनी न पड़े, यह हमारी प्राथमिकता है। खाड़ी की सफाई और CWC के नियमों के अनुसार काम करना हम सुनिश्चित करेंगे।”8
इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले पावस में शहरवासियों को बाढ़ की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *