ओला उबर ड्राइवर ने अपनी गंभीर समस्या को लेकर भाजपा नेता अमित दुबे को अवगत करये !

नालासोपारा

हमारे वसई विरार क्षेत्र के ओला उबर के कुछ ड्राइवर भाइयों ने मिलकर उनकी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। उनकी समस्या जिसका अहम मुद्दा निजी कंपनीया अपने फायदे के लिए उन्हे रिक्षा और बाइक से भी कम दाम दे रहा है। जिसके वजह से “मिनिमम किलोमीटर रेट तय किया जाए” यह समाधान के लिए हमे मिलकर हर संभव प्रयास करना है। मैं सोशल मीडिया के माध्यम से आप सभी से निवेदन करता हूँ, की हमारे पुरे महाराष्ट्र राज्य खासकर मुंबई के आसपास के क्षेत्र के ओला ऊबर ड्राइवर भाइयों के लिए सभी लोग अपने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट करे क्योंकि अगर इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हजारों नहीं लाखों की संख्या में ड्राईवरों के परिवार की हालत बहुत बुरी होगी, जिसका प्रभाव हम यात्रियों को सहन करना पड़ेगा। आप सभी से निवेदन है कि इनके समर्थन में और इनके सहयोग के लिए सभी अपने सोशल मीडिया से पोस्ट करें और इनका समर्थन करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *