दलितों को न्याय दिलाने के लिए एनसीपी पार्टी पदाधिकारियों का V.V.M.C मुख्यालय के सामने जोरदार आंदोलन ///अमीरों पर रहम गरीबो पर सितम महानगर पालिका अधिकारियों का यह कैसा करम दलित टपरी लगाने वाली महिला की टपरी पर कार्यवाई पर उठे सवाल

विरार । वसई विरार शहर महानगर पालिका अनधिकृत बांधकाम विभाग के अधिकारियों का यह कैसा करम अमीरों पर रहम गरीबो पर सितम वाली कहावत वसई के वालीव प्रभाग अंतर्गत सातीवली में एक दलित महिला की टपरी पर कार्यवाई पर सही साबित होती है कारण की वंही बड़े बड़े अवैध इंडस्ट्रियल गाले और कम्पनियां बनाई जा रही हैं वह रसूखदार अमीरों का है तो वँहा से लाखों करोड़ों की अवैध कमाई होती होगी तभी उन पर कार्यवाई ना कर गरीब परिवार जो छोटे मोटे काम धंदे कर अपना व घर परिवार का जीवन यापन करते हैं उन के स्टॉल पर तोड़क कार्यवाई बर्बरता पूर्वक की जाती है । इसी मामले को लेकर राष्ट्रवादी कॉंग्रेस शरद पवार पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का विरार मनपा मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन हुआ यह आंदोलन जिल्हा सरचिटणीस रोहित ससाणे के नेतृत्व में और जिलाध्यक्ष मनोज म्हात्रे व प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया । आंदोलन करने के बाद अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया । जिस में प्रमुख मांगे यह थी ।

मुख्य उद्देश्य:

गरीब परिवार मे जीवन यापन करने वाली दलित और आदिवासी स्थानीय महिला निवासियों को उनके अधिकारों के अनुसार वैध आजीविका का साधन या हॉकर्स ज़ोन तैयार करके प्रभावितों का पुनर्वास किया जाए।

मुख्य माँगें:

उपायुक्त दीपक सावंत और सहायक आयुक्त निलेश म्हात्रे ने गरीबों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए और अमीरों के लिए पायदान बिछाकर जो पक्षपातपूर्ण और दुर्बल रवैया अपनाया है, उसके लिए इनकी पूरी जांच की जाए और इस मामले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी लोगों पर, जब वे अपने अधिकृत कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे थे, महाराष्ट्र नागरी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1979 की धारा 10 (2), (3) के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।

शासन की ऐसी योजनाओं का लाभ यहां के स्थानीय गरीब, प्रगतिशील युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम रूप से दिलाया जाए।

फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाली महिलाओं को उचित स्थान प्रदान किया जाए।

जिन दलित महिलाओं को नुकसान पहुंचा है और वे बेरोजगार हो गई हैं, उन्हें उनका अधिकारपूर्ण रोजगार प्रदान किया जाए।

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें उचित लाभ दिलाया जाए।

इस आंदोलन में जिल्हा सरचिटणीस रोहित ससाने के नेतत्व में जिल्हा अध्यक्ष मनोज महात्रे की प्रमुख उपस्तिथि में नालासोपारा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत कदम जिल्हाउपाध्यक्ष,विजय नागवेकर , विनायक खर्डे वसई विधानसभा अध्यक्ष नितीन म्हात्रे ,शिवाजी सुळे सामाजिक न्याय प्रदेश सरचिटणीस, प्रमोद पारकर विरार शहर अध्यक्ष, योगेश पंदेरे युवक अध्यक्ष,कमर बेग जिल्हा मीडिया प्रमुख,धर्मराज व्हटकर सहकार सेल अध्यक्ष, अनिल वाघेला कामगार सेल अध्यक्ष,श्रीधर पाटील युवक कार्याध्यक्ष, रुपाली राठोड,नितीन पंडीत निकाळे, सरचिटणीस (सहकार सेल) करण राठोड नालासोपारा विधान सभा अध्यक्ष (कामगार सेल) रूपाली करण राठोड सरचिटणीस (कामगार सेल) राणी यादव कार्यकर्ता किरण कदम व कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हुए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *