बोईसर। बोईसर में निर्माणाधीन आचार्य श्री महाप्रज्ञ विधा निधी फाउंडेशन कॉलेज में चारित्र आत्माओं को चरण स्पर्श हुआ। हाल ही में कॉलेज के भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज के तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री अर्हंतकुमारजी, मुनिश्री भरतकुमारजी, मुनीश्री जयदीपकुमारजी आदि ठाणा 3 का चरण स्पर्श आचार्य श्री महाप्रज्ञ विधा निधी फाउंडेशन कॉलेज भवन में हुआ। जिसमें मुंबई से ट्रस्टी गण पधारे श्री कुन्दनमलजी धाकड़, गणपतजी डागलिया, सुरेशजी मेहता, सुखलालजी सियाल, उपासक जसराजजी राठौड़ , बोईसर से अध्यक्ष झुमरमलजी बाफना, मंत्री ताराचंद डागलिया, दिलिप राठौड़, गौतम ओस्तवाल, अमृत बोथरा, पंकज श्रीश्रीमाल, राकेश राठौड़,पियुष सिसोदिया,चमन जैन,कुशल,विमल और बोईसर पालघर के श्रावको ने बोईसर कॉलेज भवन पर मुनि श्री का मंगल पाठ सुना। आचार्य विद्यानिधि फाउंडेशन द्वारा निर्मित किए जा रहे इस कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही इस कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
