औरंगाबाद| युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी , मुनि आदित्य कुमारजी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में लाईफ मैनेजमेंट में महावीर के आध्यात्मिक सूत्र विषयक प्रवचन कार्यक्रम वेदान्त हाॅल वेदान्त नगर में आयोजित हुआ। सकल जैन समाज (औरंगाबाद) छत्रपति संभाजी नगर द्वारा 2622 वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी ने कहा लाईफ को सही तरीके से जीने के लिए महावीर के आध्यात्मिक सूत्रों की मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में दुनिया भर में 7 हजार से ज्यादा वक्ता लाईफ मैनेजमेंट को सीखाकर 1 बिलियन डॉलर का व्यापार कर रहे हैं वहीं जैनाचार्य जैन मुनि बिना किसी शुल्क के प्रवचन के माध्यम से जीवन को संस्कारित करने का कार्यकर रहे हैं। महावीर के आध्यात्मिक सूत्रों में इतनी ताकत है कि विश्वजन जैन ही नहीं गुडमैन जरुर बन सकता है। महावीर ने कहा मन की शांति के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं वह जप ध्यान स्वाध्याय आदि धर्मक्रिया के द्वारा स्वत ही प्राप्त हो जाएगी।