झाँसी में ठहरा अतीक अहमद का काफिला

झांसी| गुजरात की साबरमती जेल से माफिया डॉन अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रहा पुलिस का काफिला साेमवार सुबह झांसी पहुंचा और इसके बाद यहां पुलिस लाइन में ठहरा। इसी के मद्देनजर जिले में पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये हैं।
काफिले की पहले झांसी में रूकने की कोई जानकारी नहीं थी लेकिन सुबह रक्सा टोल प्लाजा से झांसी जिले में प्रवेश करने के साथ ही स्थानीय पुलिस की गाड़ियां भी पूरी मुस्तैदी के साथ काफिले के साथ हो गयीं। इस के रक्सा टोल प्लाजा पहुंचने से पूर्व ही यहां से गुजरने वाले दूसरे यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया था ताकि यह काफिला निर्बाध गति से प्लाजा से गुजर जाए। इसके बाद अतीक को जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लाइन लाया गया।
इस दौरान पुलिस लाइन को छावनी में बदल दिया गया और किसी को भी इस ओर आने या पुलिस लाइन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी यहां तक की मीडिया को भी इस पूरी कवायद से दूर ही रखा गया। इससे पहले
काफिले को झांसी में क्यों रोका गया इस पर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन अतीक के झांसी में होने की जानकारी मीडिया के साथ साथ लोगों में भी कौतुहल का विषय बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *