भाजपा विपक्षी नेताओं को फर्जी मुकदमों के जरिये परेशान करती है : अखिलेश

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर विपक्ष के नेताओं को फर्जी मुकदमों के जरिये परेशान करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार कांग्रेस का नाम लिये बगैर कहा कि भाजपा को हराने के लिए राष्ट्रीय दल को क्षेत्रीय दलों को आगे करना चाहिये।
पार्टी आफिस में पत्रकारों से बातचीत में सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं और विधायकों पर अधिकारियों के माध्यम से फर्जी मुकदमें लगाकर परेशान कर रही है। जो कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के साथ हुआ वही यूपी में झांसी के पूर्व विधायक दीपक यादव, विधायक रमा कांत यादव और सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ हुआ है। इनको साजिश और षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। सरकार ने सपा नेता मोहम्मद आजम खां और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दूसरे राज्य के कैडर के अधिकारी के माध्यम से साजिश के तहत मुकदमा कराया और सदस्यता छीनी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *